उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पराली जलाने पर सख्त हुए जिलाधिकारी महाराजगंज।

तय की जायेगी ग्राम प्रधानों की जवाबदेही।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

जिले में अनेक जगह की पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सख्त कदम उठाए हैं उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी श्रेया मिश्रा को निर्देश दिया है कि जिन ग्राम पंचायत में पराली जलाई जा रही है वहां के ग्राम प्रधानों को जवाब देही तय करते हुए 95 (1 )जी, के तहत नोटिस जारी किया जाए ।इसी क्रम में जिले के सभी ग्राम पंचायत में विशेष कार्यक्रम आयोजित की जा रही है जिसमे किसानों की पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जाएगा साथ ही पराली जलाने पर लागू कानूनी प्रावधानों और दंडात्मक कार्यवाही की जानकारी दी जाएगी ।अब तक लगभग 100 लोगों को नोटिस किए गए हैं 75 के खिलाफ निषेधात्मक कार्रवाई की गई है और रु 3,55 000 का जुर्माना भी लगाया गया है इसके अलावा तीन कंबाइन मशीन को सीज की गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्रभावी रोक लगाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!