उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बैंकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया संघन चेकिंग।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज, बैंक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में जनपद भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।सभी बैंक शाखाओं में जा कर पुलिस टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया अभियान के दौरान सीसीटीवी कैमरे ,अलार्म सिस्टम और बैंक परिसर की सुरक्षा उपकरण को आन कर जांच किया गया। पुलिस ने बैंक स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए और संदिग्ध परिस्थितियों पर नजर रखने को भी कहा गया। बैंक परिसर और आसपास आने जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई ।संदिग्ध व्यक्तियों , वस्तुओं की निगरानी भी की गई। बैरियर लगाकर बाइक और अन्य वाहनों का चेकिंग भी किया गया। इस अभियान के तहत अपराधियों पर रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए वित्तीय संस्थानों को दिशा निर्देशित भी किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!