LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

खामपार पुलिस ने पकड़ी बिहार भेजी जा रही शराब की खेप

स्वाभिमान जागरण देवरिया

 

पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान *“ऑपरेशन प्रहार”* के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 20.11.2025 को थाना खामपार पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सरया बाजार के पास से एक चार पहिया स्कार्पियों वाहन संख्या BR 01HH 5965 से बिहार ले जायी जा रही 139 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 2 अभियुक्तों क्रमशः .विकास कुमार पुत्र हरिशंकर सिंह निवासी रामपुर कला मजिरवा चारा फुलवरिया जनपद गोपालगंज (बिहार) व.चन्दन विश्वकर्मा पुत्र सीताशरण विश्वकर्मा निवासी नोनापार थाना भटनी जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम द्वारा बरामद शराब व वाहन को कब्जे में लेकर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 231/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!