फतेहपुर

प्रतिबंधित वृक्ष का कटान करवाने वाले किसान पर वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा

खखरेरू / फतेहपुर तेंदुआ गांव में प्रतिबंधित प्रजाति के वृक्षों पर हो रहे अवैध कटान के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक किसान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। यह कदम क्षेत्र में बढ़ते वन अपराधों पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार तेंदुआ गांव निवासी राम प्रसाद मौर्य पुत्र मोहन मौर्य ने प्रतिबंधित प्रजाति महुआ के हरे वृक्ष का अवैध रूप से विक्रय कर दिया था, जिसके बाद ठेकेदार द्वारा उसका कटान करा लिया गया। वृक्ष कटने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और कटे हुए वृक्ष की लकड़ी को कब्जे में ले लिया।

जांच के दौरान किसान राम प्रसाद मौर्य ठेकेदार का नाम व विवरण विभाग को उपलब्ध नहीं करा सके। इस गंभीर लापरवाही और प्रतिबंधित वृक्ष के विक्रय एवं कटान के आरोप में वन विभाग ने संबंधित धाराओं के अंतर्गत उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

वन विभाग की इस सक्रिय कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध कटान में संलग्न वन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

वन क्षेत्र अधिकारी विवेक शुक्ला ने बताया कि प्रतिबंधित प्रजाति के वृक्षों का कटान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि –

“वन संपदा के संरक्षण के लिए विभाग सख्त रूप अपनाए हुए है। अवैध कटान में संलिप्त व्यक्ति हो या सहयोग देने वाला, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

उन्होंने ग्रामीणों से अपील भी की कि यदि कहीं पर प्रतिबंधित वृक्षों का कटान होते दिखाई दे तो तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!