भाजपा नेता पर छेड़खानी का आरोप।
मेरे कपड़े फाड़े और जान से मारने की दी धमकी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज जिले में एक महिला ने अपने पति, ससुराल वालों और पूर्व प्रधान व भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश चौधरी के खिलाफ आरोप
लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद फरेंदा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में,बताया उनके पति लाल बाबू का किसी अन्य महिला से संबंध है। पति चाहते हैं कि हम घर छोड़कर चले जाए इसलिए वह प्राय हमें मारते पीटते रहते रहते हैं।
पीड़ित महिला के अनुसार 14 नवंबर 2025 को सुबह करीब 10:00 बजे उनके पति लाल बाबू, ससुर राजदेव और सास मालती ने मिलकर उन्हें जान से की मारने की नीयत से लात घूसों से पीटा जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई।
जब मुझे मेरे पिता इलाज के लिए ले जा रहे थे तब मेरे पति और राजदेव के अलावा अजय, बुद्धू, गुड़िया और पूर्व प्रधान बृजेश चौधरी ने मिलकर उसे मारा पीटा गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जो उनके उसके पिता ने उसे बचाने की कोशिश की तो बृजेश चौधरी ने उनकी साड़ी खींचकर अर्धनग्न कर दिया चौधरी ने संगठित तौर पर चिल्लाते हुए धमकी दी कि उन्हें नंगा करके पूरे गांव में घुमाया जाएगा और वीडियो वायरल किया जाएगा ।
पीड़िता ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी लेकिन पुलिस ने पहले प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की और केवल शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। महिला का कहना है कि अगले दिन उन्हें फिर से पीटा गया इसके बाद अपनी जान का खतरा बताकर 17 नवंबर 2025 को विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक महाराजगंज से शिकायत थी पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने का आदेश दिया। थाना प्रभारी फरेंदा योगेंद्र कुमार राय ने इस आदेश की पुष्टि करते बताया की मामला संज्ञान में है मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।



