उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी ने मीटर स्थापना और बैंक कार्यवाही में,तेजी लाने का दिया निर्देश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

महाराजगंज जिला अधिकारी संदीप कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की विस्तृत समीक्षा की बैठक में योजना की वर्तमान स्थिति लक्ष्यों और कार्य प्रगति में आ रही बधाओ पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अधिकारी ने कहा कि यह योजना ग्रामीण एवं शहरी उपभोक्ताओं को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है ,इसलिए लक्ष्य को समय बद्ध तरीके से पूरा करना अनिवार्य है। समीक्षा के दौरान पीयो नेडा ने बताया कि नवंबर माह का लक्ष्य 1635 सूर्य घर स्थापना का है जिसमें इसके मुकाबले अब तक 899 की स्थापना हो गई है ।जनपद का वर्तमान ग्रेड सी बताया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थाई मीटर स्थापना और बैंकों द्वारा आवेदनों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाने के कारण योजना प्रभावित हुआ है ।इस पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं को मीटर स्थापना में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही पीयो नेडा को वेंडर लक्ष्य तय कर उनकी नियमित समीक्षा करने को कहा। बैंकों में लंबित आवेदनों पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने बैंक वार सूची तलब करने और एसडीएम को सभी शाखाओं के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा ।उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने अंत में कहा की ग्रेड सी स्वीकार नहीं है और योजना का लाभ समयबद्ध व पारदर्शी रूप से जनता तक पहुंचाया जाना चाहिए।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!