फतेहपुर

हरदासपुर थोन में तालाब की जमीन पर अवैध मिट्टी खनन, लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

खखरेरू थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ख्वाजगीपुरथोन के राजस्व ग्राम हरदासपुर थोन में गाटा संख्या 134, जो तालाब की खाता भूमि है, उसके एक हिस्से पर अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है।

शनिवार 15 नवंबर की रात गांव में जेसीबी मशीन से मिट्टी निकाले जाने की सूचना पर राजस्व विभाग के लेखपाल दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान तालाब की भूमि पर अवैध खनन पाया गया। ग्रामीणों ने लेखपाल को बताया कि रात में अज्ञात व्यक्ति जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी निकालकर ले गए।

लेखपाल दीपक कुमार की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अवैध खनन में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!