अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बृजमनगंज पुलिस जिला बदर अपराधी को धर दबोचा ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज

बृजमनगंज की पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय को भेजा। इश्कहॉक नाम का अपराधीअपने ही जिले में रहकर लोगों को डराया धमकाया करता था जिसे पुलिस ने शुक्रवार रात को मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया और शनिवार को न्यायालय भेज दिया। न्यायालय ने उसे जेल तुरन्त भेज दिया।

थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया की गिरफ्तार अभियुक्त का नाम इश्कहाक पुत्र बेदुल्लाह है जो बेलसर टोला भुवई थाना बृजमनगंज महाराजगंज का निवासी है। कुछ समय पहले न्यायालय ने उसे जिला बदर का आदेश दिया था इसके बावजूद वह छिपकर अपने ही जिले में रहता था और लोगों के साथ गाली गलौज ,मारपीट आदि घटनाओं को अंजाम देता था। उसकी हरकतों से क्षेत्र में भय का माहौल था। वह लोगों को डराया धमकाया भी करता था।

इश्कहॉक के खिलाफ स्थानीय थाने में गौ हत्या, पशु क्रूरता, बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत भी अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!