पुलिस अधीक्षक ने इंडो नेपाल बॉर्डर और कोतवाली ठूंठीबारी का किया निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज
महाराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने प्रधानमंत्री के 25नवम्बर अयोध्या आगमन पर बार्डर से अराजक तत्वों के आवागमन पर नजर रखने हेतु आज तड़के कोतवाली ठूठीबारी पहुंचकर इंडो-नेपाल बार्डर सीमा के ठूठीबारी क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया और सीमा सुरक्षा बल (SSB) के अधिकारियों व जवानों से संयुक्त बैठक की। इस दौरान सीमा पर शांति बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा सतर्क निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि जनपद महराजगंज में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित कने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है।इसके तुरंत बाद एसपी मीना ने इंडो-नेपाल सीमा के ठूठीबारी क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया और सीमा सुरक्षा बल (SSB) के अधिकारियों व जवानों से संयुक्त बैठक की। इ दौरान सीमा पर शांति बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा सतर्क निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश ।
इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को कोतवाली ठूठीबारी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्था व सीमा सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों, हिरासत कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार सहित सभी राजकीय कार्यों का बारीकी से परीक्षण किया।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।
इसके बाद एसपी मीना ने इंडो-नेपाल सीमा के ठूठीबारी क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया और सीमा सुरक्षा बल (SSB) के अधिकारियों व जवानों से संयुक्त बैठक की। इस दौरान सीमा पर शांति बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा सतर्क निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।



