उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी महाराजगंज ने निचलौल में एस आई आर कार्यों का किया निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

महाराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अपने रूटीन जांच में आज निचलौल तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय बजहा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम का निरीक्षण किया उन्होंने बीएलओ से गणना प्रपत्रों के वितरण और प्रपत्र भरवाने की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली बीएलओ सुनीता कुशवाहा, सुधा कुशवाहा, और रीता देवी ने बताया कि उनके बूथ पर क्रमशः 740, 860 और 1009 मतदाता है तथा सभी को प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि बूथ संख्या 113 पर 179, बूथ संख्या 114 पर 223 और बूथ संख्या 115 पर 362 प्रपत्र डिजिटाइजेशन हो चुके हैं। उन्होंने निर्देश दिया की सभी प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में तेजी लाएं और प्रपत्रों में लगी तस्वीर स्पष्ट हो जरूरत पड़ने पर बीएलओ स्वयं मोबाइल से फोटो लेकर संलग्न करें ।जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य शुद्ध पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है। इसलिए इसमें लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील कर गए।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!