उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जनता की समस्याएं सुनी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज

महाराजगंज केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने महाराजगंज स्थित आवास पर जन सुनवाई कर जिले भर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी। सुबह से शुरू हुई जनसुनवाई में ग्रामीण, महिलाएं ,बुजुर्ग ,युवा व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में पहुंचे मंत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सड़क , बिजली की दिक्कतें, पेंशन तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी समस्याएं ,स्वास्थ्य व शिक्षा से संबंधित मुद्दे रहे, कई मामलों में मंत्री ने तत्काल समाधान के लिए मौके पर ही कार्यवाही कराई ।इसी दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने जिले की सड़क परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुति की। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण और चौडीकरण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं ।मंत्री ने गुणवत्ता और समय बद्धता पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया किसी भी परियोजना में बाधा आने पर तुरंत जानकारी दी जाए। उन्होंनेकहा कि समस्याओं का त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। जन सुनवाई के दौरान सदर विधायक जय मंगल कनौजिया और कई अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!