अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दो पक्षों में मारपीट और आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज

बृजमनगंज थाना अंतर्गत ग्राम कानापार के टोला पकड़ियाहवा में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चटकी लाठियां। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कुल आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है । थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया की कानापार के टोला पकड़ियाहवा में दो पक्ष पहले आपस में आपस में आरोप प्रत्यारोप कर ही रहे थे की आरोप प्रत्यारोप धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया ।एक पक्ष संगीता देवी के तहरीर पर दिनेश, दुर्गेश, उमेश और श्रीकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया दर्ज किया गया। जबकि वही दूसरे पक्ष से रेशमा देवी के तहरीर पर रुदल ,महादेव, प्रहलाद और सुनीता देवी सभी कानापार टोला पकड़िहवा निवासी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मुकदमा को पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!