शराब लदा दो वाहन लार पुलिस के हत्थे चढ़ा, एक गिरफ्तार दूसरा फरार

स्वाभिमान जागरण देवरिया
लार क्षेत्र से बिहार की शराब तस्करी में लिप्त दो वाहन लार पुलिस के कब्जे में आ गए। शराब लदे दोनों वाहन बिहार जा रहे थे। एक वाहन के चालक को लार पुलिस ने दबोच लिया जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। लार के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के कार्यकाल की यह बड़ी बरामदगी बताई जा रही है।


सूत्र बताते हैं कि एक वाहन से 15 पेटी और दूसरे वाहन से 197 पेटी बंटी बबली ब्रांड की अवैध देसी शराब को लार पुलिस भागलपुर -पिंडी मार्ग के संजाव से रेवली के मध्य से पकड़ा। शराब तस्करी के मामले में संलिप्त वाहन नं०- UP63AA2205 व वाहन संख्या UP52AT3026 को पुलिस ने जब्त कर लिया है। दिनेश यादव नामक वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मठिया गाँव का बताया जा रहा है। दूसरा वाहन चालक का नाम शिवकुमार बताया जा रहा है जो फरार है।
लार पुलिस सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को सीज कर दी है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा की है।



