फतेहपुर

युवा नेतृत्व को मजबूत बनाने के लिए खागा में एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

   खागा फतेहपुर ::- नेहरू युवा संगठन टीसी के आयोजन में पंचपरमेश्वर विद्यापीठ एवं पंच परमेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट प्रयागराज के सहयोग से एक दिवसीय ग्रामीण नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर खागा फतेहपुर में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के राज्य स्तरीय समन्वयक अनिल उदय जी ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करते हुए बताया कि आज गांव में लोकतांत्रिक, सामुदायिक व आर्थिक व्यवस्था का संचालन कुछ लोगों के हाथ में जिससे व्यवस्था में भागीदारी, स्थितियों में अंतर, अधिकारों का हनन, भेद भाव, जैसी स्थिति पैदा हो गई है। आवश्यकता है ग्रामीण नेतृत्व विकसित करने की। समुदाय के अगुवा सामाजिक जिम्मेदारी की निभाते हुए समाज के सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका निभाए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नेहरू युवा संगठन टीसी के अध्यक्ष व बाल कल्याण समिति, फतेहपुर के चेयरपर्सन ने प्रतिभागियों बताया कि नेतृत्व के लिए समझदारी, ईमानदारी व सक्रियता अवश्य है। नेतृत्व क्या है, नेतृत्व करता के क्या गुण होना चाहिए, नेतृत्व के कौन कौन से अवसर है, पर विस्तृत चर्चा कर प्रतिभागियों की समझ विकसित किया । साथ ही सामाजिक कुरीतियों जैसे कि बाल विवाह, बाल श्रम, सरकारी योजनों की पात्र व्यक्ति तक पहुंच आदि विषयों पर प्रतिभागियों को जागरूक किया गया। ग्रामीण नेतृत्व विकसित करना समय की मांग है। पांचपरमेश्वर विद्यापीठ के यह पहल ग्रामीण विकास के प्रत्येक पहलू को मजबूत करेगा। समस्त प्रतिभागियों को लोकतांत्रिक, सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र के आधार पर तीन ग्रुप में बांटकर उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को सूचीबद्ध किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय,सुधांशु द्विवेदी, आशुतोष मोदनवाल, अनीता वर्मा, सहित ऐरायां, धाता , विजयीपुर ब्लॉक के युवाओं ने प्रतिभाग किया।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!