उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ईंट भट्टे पर काम करने वाला श्रमिक पोखर में डूबा खोजबीन जारी।

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर महादेव भट्टे के पास का मामला।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मधुकरपुर महादेव के पास ईंट भट्ठे के करीब स्थित एक पोखर में दोपहर बाद लगभग 12 बजे ईंट भट्ठे पर काम करने वाला श्रमिक एक पोखरे में डूब गया। श्रमिक की पहचान मिथुन पुत्र कालेश्वर उम्र करीब 40 वर्ष निवासी गांव सिसवन जिला नवादा बिहार का रहने वाला है, जो ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। मिली जानकारी के अनुसार पोखरी पर किसी निजी कार्य से गया था और नहाते समय डुब गया,शोर शराबा होने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, ग्रामीणों ने काफी खोजबीन किया लेकिन वह नहीं मिला, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस ने खोजबीन करवाया लेकिन डूबे युवक का पता नहीं चला। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पुरंदरपुर मनोज कुमार राय ने बताया कि एमडीआरएफ को सूचना दी गई है, जल्द ही शव बरामद कर लिया जाएगा।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!