उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

तीन दिन पूर्व वन विभाग जागा होता तो नहीं होते लोग तेंदुए का शिकार।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज ।

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिसालपुर भोतहा में मंगलवार की दोपहर लगभग 1बजे तेंदुए के हमले से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में दो लोगों को लक्ष्मीपुर से जिला अस्पताल महाराजगंज रेफर किया गया है।

तीन दिन पूर्व जब गांव में तेंदुए ने दस्तक दिया था तब ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया था हालांकि गांव के कुछ लोगों ने वन विभाग के जिम्मेदारो को व पुलिस को सूचना दिए थे किंतु जिम्मेदारों के कानों पर जू तक नहीं रेंगा आज दोपहर कोई खेत में काम कर रहा था तो कोई अपने दरवाजे पर बैठा था कोई राहगीर था तेंदुए ने अचानक जंगल से निकाल कर पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया हालांकि सभी घायलों को लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया किंतु वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालात की गंभीरता को देखते हुए राजेश चौधरी व राहुल को इलाज हेतु जिला अस्पताल महाराजगंज के लिए रेफर कर दिया जहां दोनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं । प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो रेशम विभाग का फार्म हाउस गांव के बहुत ही करीब है और घायलों को घायल कर तेंदुआ इस फॉर्म में जा छिपा है अभी भी लोगों में दशक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!