उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

देवगढ़वा प्रकटेश्वर नाथ प्राचीन शिव मंदिर परिसर में शनि देव की मूर्ति भी स्थापित।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

बृजमनगंज क्षेत्र के शाहाबाद स्थित देवगढ़वा प्राचीन प्रकटेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में मंगलवार रात शनिदेव की की मूर्ति वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ स्थापित की गई ।इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए सुल्तानपुर से आए दीपक सावरा के कलाकारों ने संगीत व झांकी का शानदार कार्यक्रम पेश किया जिसे लोगों ने खूब सराहा । यह कार्यक्रम रात भर चला जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया, झांकी में विभिन्न धार्मिक प्रसंग को दर्शाया गया जिसे श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे ।इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति मय में माहौल में डूबा रहा और श्रद्धालु भगवान शिव शनिदेव की जयकारे लगाते रहे। इस अवसर पर राजेश्वर गुप्ता, शीतल लाल गुप्ता, सिद्धेश्वर चौरसिया, सोनू गुप्ता(प्रधान प्रत्याशी) शाहाबाद,मिथिलेश चौहान ,दुर्बल चौहान, प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार उर्फ विन्देश,भारत प्रसाद, प्रहलाद सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!