LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

27 को लार ब्लाक सभागार में लगेगा ग्राम न्यायालय

स्वाभिमान जागरण देवरिया

 

लार ब्लाक के सभागार में 27 नवंबर को सुबह 11 बजे से ग्राम न्यायालय लगेगा। इस मोबाईल कोर्ट के न्यायाधिकारी सक्षम शेखर छोटे मुकदमों की सुनवाई करेंगे।

आप सभी को बताते चलें कि ग्राम न्यायालय ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को त्वरित और किफायती न्याय प्रदान करने के लिए स्थापित अदालतें हैं। ग्राम न्यायालय अधिनियम, 2008 के तहत, ये मध्यवर्ती पंचायत स्तर पर स्थापित किए जाते हैं और इनमें आपराधिक और सिविल दोनों तरह के मामलों को निपटाने की शक्ति होती है। ये अदालतें मोबाइल कोर्ट के रूप में भी काम करती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय प्रणाली तक आसान पहुँच सुनिश्चित करना ही इसका उद्देश्य है।अधिकतम सजा एक वर्ष तक की कैद (सिर्फ जुर्माना) या समझौता योग्य अपराध पर ग्राम न्यायालय काम करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!