LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

दरोगा जी! दुल्हिनिया तो दूसरे के साथ भाग गयी, प्लीज बरामद करा दीजिये

मामला पुलिस के संज्ञान में, अभी केस दर्ज नहीं

रविशंकर तिवारी /स्वाभिमान जागरण मईल

आज की युवा पीढ़ी संस्कार भूलते जा रही है। प्रेम जाल में फंसे युवक युवतियाँ अपने पारिवारिक मर्यादा और समाज के लोक लाज का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं। ताज़ा मामला मईल थाना क्षेत्र का प्रकाश में आया है।

मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आने के बाद धूमधाम से हुई शादी किन्तु जब विदाई का वक्तआया तो दुल्हन के फरार होने का मामला प्रकाश में आया । दुःखी दूल्हे ने मईल पुलिस को तहरीर देकर अपनी दुल्हन को ढूंढने की गुहार लगाई है । ज्ञातव्य है कि रुद्रपुर क्षेत्र के सरहसबह समुदा गांव निवासी एक युवक की शादी मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी ।मंगलवार के दिन युवक के स्वजन धूमधाम से बारात लेकर लड़की के घर पहुँचे ।विधि विधान से दूल्हा दुल्हन ने शादी की सभी रस्में पूरी की । किन्तु विदाई के समय दुल्हन का कुछ पता न चलने पर सभी लोग परेशान हो गए ।काफी खोजबीन के बाद भी जब लड़कीं का कुछ पता नही चला तो दूल्हा पक्ष ने मईल थाने पहुँच मदद की गुहार लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया ।इस बाबत एसएसआई महेंद्र यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है ।जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!