पिंडी में एनसीसी दिवस पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

समारोह
स्वाभिमान जागरण देवरिया। उपनगर पिंडी में संचालित बबुआ जी गर्ल्स महाविद्यालय के प्रांगण में इंटरमीडिएट कॉलेज पिंडी, बबुआ जी पीजी कॉलेज पिंडी एवं बी जी एम इंटर कॉलेज भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में एन सी सी दिवस के अवसर पर एन सी सी छात्र/छात्राओं द्वारा विविध प्रकार के संस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। इन कार्यक्रमों में एन सी सी के छात्रों द्वारा रानी लक्ष्मीबाई की वीरता एवं उनके राष्ट्रभक्ति पर कला का प्रदर्शन किया और साथ ही नशा से बचाव करने और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने हेतु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ,जिसमें एन सी सी के छात्राओं ने बहुत ही रोचक ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्वस्थ रहने के लिए छात्रों द्वारा आम जनमानस को मोटे अनाज को अपने भोजन में शामिल करने की बात बताई गई।
इस अवसर मेजर भरत यादव ने अपने संबोधन में समस्त एन सी सी कैडेट्स से पेड़ पौधे लगा कर पर्यावरण को शुद्ध रखने अपना बहुमूल्य योगदान देने की बात कही।वही शिक्षक विश्वास पांडे ने सड़क पर वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमो को पालन कर दुर्घटना से बचने की बात बताया। कार्यक्रम को कैप्टन योना पाल,बी एड विभागाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ,शिक्षक नितिन मिश्रा,धीरज त्रिपाठी,अजय रंजन,सूबेदार सुरेन्द्र कक्षप ,हवलदार कमल राय सहित अनेक लोगों ने अपने विचार रखे।



