उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

महाराजगंज जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महाराजगंज जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने सभी मौकों पर गहन निरीक्षण किया और कैदियों से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली ।निरीक्षण के दौरान किसी भी बैरक में आपत्ति जनक वस्तु नहीं पाई गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि नियमित रूप से जेल स्टाफ द्वारा चेकिंग की जाती है और सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप संचालित हो रही है ।पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि कारागार में शातिर बंदियों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा नियमित निरीक्षण जारी रखा जाए साथ ही कारागार में बंदियों की गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर उच्च अधिकारियों को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!