अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

विदेश में नौकरी के नाम पर महिला से तीन लाख की ठगी, नौकरी के बजाय घर का करवाया काम।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

देवरिया जनपद की निवासी महिला बिंदु सिंह आर्थिक तंगी के कारण अपने मायके बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में रह रही थी। रोजगार की तलाश में सिद्धार्थनगर के एक युवक से मुलाकात हुई। उसने विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा दे कर अपने दो मित्रों से मुलाकात करवाया। सभी ने मिल कर विदेश में नौकरी दिलवाने के बदले तीन लाख रुपये का डिमांड किया। महिला उन व्यक्तियों के झांसे में आ गई और व्यवस्था कर रुपया दे दिया। महिला कुबैत पहुंची वहां नौकरी न दिला कर एक व्यक्ति के वहां बच्चों की देख भाल व घर का करने पर विवश किया गया। वहां प्रताणित होने पर महिला वापस आना चाही, तो फिर 1.2 लाख रुपया लिया गया। वहां का वेतन भी नहीं दिया गया। भारत वापस आने पर अपना पैसा व वेतन मांगने गई तो जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया गया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर सिद्धार्थनगर जनपद निवासी प्रेमचंद मौर्य, अनवर व शहनवाज के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!