उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी ने एसआईआर व फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य का किया निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा रविवार को फरेंदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भवन पहुंचकर एस आई आर एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्य का औचक की निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान पता चला कि ग्राम सभा के दो मतदान बूथ संख्या 140 में 1031 तथा 141 में 1303 मतदाता पंजीकृत है बी एल ओ मंजू एवं आराधना देवी द्वारा मतदाताओं की एस आई आर फॉर्म वितरित कर दिए गए हैं और भरे हुए फार्मो को ऑनलाइन करने का कार्य जारी है। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में लगभग 200 किसानों के फॉर्म ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए हैं ।जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि गांव में डुग डुगी के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए जिससे अधिक से अधिक किसान पंजीकरण करा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य सुचारू रूप से चलने के लिए अतिरिक्त सहयोगी की तैनाती की जाए ।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें तुरंत समाधान करने का आदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!