रविवार को भी जारी रहा डीएम का फोन पर जनसंवाद।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज जनपद में एसआईआर प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा रविवार को भी फोन पर सीधा जनसंवाद जारी रहा ।सुबह 11बजे से 12बजे तक प्रतिदिन की तरह मतदाताओं व बीएलओ की समस्याएं सुनी ।चौथे दिन कुल 23 मतदाताओं ने फोन कर अपनी समस्याओं को साझा की, मतदाताओं ने ऑनलाइन एस आई आर फॉर्म भरने में कठिनाई बताई। मतदाता सूची में नाम की त्रुटि एवं नेपाल से आई महिलाओं ने भी ऐसआइ आर के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी सभी के समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित ईआररों को त्वरित निदान के लिए निर्देश दिया।अधिकांश गणना प्रपत्र न मिलने, पुराने मतदाता सूची में नाम न होने से संबंधित समस्याएं थी ,उन्होंने कई मतदाताओं को ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी समझाइ। प्राप्त शिकायतों को 24 घंटे में निस्तारित करने का निर्देश दिया जिलाधिकारी ने बीएलओ के कार्य की सराहना करते हुए कहा अब तक 70 एस आई आर फॉर्म डिजिटाइजेशन हो चुके हैं तथा 99,86 मतदाता गड़ना प्रपत्र मिल चुके हैं ।उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।



