उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सी सी रोड की उखड़ गई गिट्टियां, नौ माह में। शिलापट भी त्रुटिपूर्ण, लगा भी गलत जगह पर।

घटिया निर्माण कर किया कोरम पूरा, वर्ष के अन्दर ही खुली पोल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज विकास खंड में विकास कार्यों के नाम पर धांधली अपने चरम पर है। यहां बिना बरात घर के शिलापट्ट पर बरात घर लिखने के साथ ही पुलिया की रेलिंग पर ही शिलापट्ट चिपका दिया। सरकारी धन का बंदर बांट करने के लिए सीसी निर्माण के नाम पर खानापूर्ति कर लाखों रूपये डकार लिए गए। सीसी रोड की उखड़ी गिट्टियां व जमे खरपतवार इस बात की गवाही दे रहे है।

ग्राम पंचायत फ़ुलमनहा में क्षेत्र पंचायत द्वारा राज्य वित्त आयोग योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में पिच रोड से आंगनबाड़ी भवन तक सीसी रोड निर्माण करवाया गया। फरवरी माह में बने इस रोड पर जगह जगह गिट्टियां उखड़ने के साथ ही गड्ढे में तब्दील हो गई है। पिच रोड से आंगनबाड़ी भवन तक बने इस रोड पर लगे शिलापट्ट पर पिच रोड से बरात घर तक दर्शाया गया जबकि फ़ुलमनहा ग्राम पंचायत में बरात घर बना ही नहीं है। रोड के एक तरफ पुलिया की रेलिंग पर ही शिलापट्ट लगा दिया गया है जबकि दूसरी तरफ रेलिंग ही टूट गया है। जहां एक तरफ गिट्टियां उखड़ने से राहगीरों व ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर टूटी रेलिंग से दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है। निर्माण के समय या बाद में किसी भी अधिकारी द्वारा कार्य की गुणवत्ता या मौके का निरीक्षण नहीं किया गया। सीसी रोड के निर्माण के नाम पर जिम्मेदारों द्वारा केवल खानापूर्ति कर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया। खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ल ने बताया कि जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!