जिलाधिकारी द्वारा साधन सहकारी समिति चीउरहा का किया गया निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने खरीफ विपणन वर्ष 2025 /26 की तहत साधन सहकारी समिति चीउरहा में धान खरीद और उर्वरक बिक्री की व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया ।उन्होंने स्टॉक रजिस्टर की जांच की और जानकारी ली अब तक दो 1404 बोरी यूरिया की बिक्री हो चुकी है जबकि 656 बोरी स्टाक में उपलब्ध है। डीएपी का वितरण भी संतोषजनक पाया गया। किसानों से संवाद में किसानों के उर्वरता के बारे में जानकारी प्राप्त की ,केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार में अब तक 75 किसानों से 1634 कुंतल धान की खरीद की गई जिसका लक्ष्य 20 हजार कुंतल निश्चित है। जिलाधिकारी ने मौके पर धान की नमी की जांच कराई जिसमें 14.6 नमी पाई गई। फोर्टीफाइड चावल उपलब्ध न होने से मिलर्स द्वारा अग्रिम लाट भेजने में देरी की जानकारी पर उन्होंने तत्काल समन्वय कर समाधान करने का निर्देश दिया। जिला अधिकारी ने धान के सुनिश्चित भंडारण पारदर्शी खरीद किसानों की सुविधा और सीमांत किसानों से अधिक खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।



