उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी ने परतावल मंडी में धान क्रय व्यवस्था का लिया जायजा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को परतावल मंडी पहुंचकर धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और धान खरीद की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्रय अभिलेख ,चेक लिस्ट और केंद्र व्यवस्थाओं का विधिवत जांच किया। डिप्टी आरएमओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि परतावल मंडी तृतीय पर 43 किसानों में से 167.24 मैट्रिक टन तथा चतुर्थ केंद्र पर 45 किसानों से 131.76 मैट्रिक टन धान की खरीद अब तक हो चुकी है मंडी परिसर में खाद्य विभाग, मंडी समिति और भारतीय खाद्य निगम के कुल सात क्रय केंद्र संचालित है
जांच के समय भी किसानों का धान खरीदे किया जा रहे थे।किसानों ने केंद्र की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए बताया कि पंजीकरण व बिक्री में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है केंद्र प्रभारी ने भी विभिन्न किसानों की तौल की अद्यतन स्थिति जिलाधिकारी को अवगत कराया ।डीएम ने किसानों से वार्ता कर उनके अनुभव पूछे इसमें अधिकांश किसानों ने खरीद प्रक्रिया को संतोषजनक बताया, हालांकि कुछ ने अंश निर्धारण से जुड़ी समस्या उठाई इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि मामले की शाशन तक भेज दिया गया है जल्दी समाधान कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने धान खरीद प्रक्रिया की संतोष व्यक्त करते हुए खरीद की गति को तेज करने को कहाऔर समस्याओं को तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!