LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शाबाश देवरिया पुलिस : 81 लाख नकद व चालीस लाख के चोरी के आभूषण सहित तीन गिरफ्तार

संगठित गिरोह का हुआ पर्दाफाश, कई घटनाओं से उठा पर्दा

स्वाभिमान जागरण देवरिया

शाबाश देवरिया पुलिस शाबाश। जी हाँ, यह बहुत ईमानदारी और दिलेरी का काम करने पर ही कहा जाता है। देवरिया पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर तीन चोरियों का न सिर्फ पर्दाफाश किया है बल्कि चोरी की बड़ी रकम, सोने चांदी के जेवरात बरामद किया है। इस उपलब्धि में बरहज पुलिस, एसओजी देवरिया व सर्विलांस टीम देवरिया की अहं भूमिका है।

बरहज थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0-308/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस, मु0अ0सं0-283/2025 धारा 331(5),305 बीएनएस व मु0अ0सं0-274/2025 धारा 331(5),305 बीएनएस से सम्बन्धित मामलों में तीन आरोपी प्रकाश में आये हैं। इनके नाम क्रमशः शिवकुमार उर्फ शिवा पटेल पुत्र शंभू पटेल निवासी नन्दना वार्ड पश्चिमी थाना बरहज जनपद देवरिया, राजेश उर्फ बेचू जायसवाल पुत्र बसन्त जायसवाल निवासी तिवारीपुर थाना बरहज जनपद देवरिया व बंटी राजभर पुत्र दयानन्द राजभर निवासी जयनगर तहसील तिराहा थाना बरहज जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शिवकुमार उर्फ शिवा पटेल उपरोक्त के पास से 74,00,000/- रुपये नगद, एक जोड़ा कानफूल (पीली धातु), 14 लेडिज रिंग, 06 जेन्ट्स रिंग (तीन टूटा हुआ), 01 जोड़ा कंगन, 02 जड़ाउ हार मय डोरी, 04 चैन लाकेट में लगा हुआ, 01 मंगलसूत्र, 04 मोती माला मय लाकेट, 03 जोड़ा कान का झुमका व 01 सिंगल कान का झुमका, 01 जोड़ा कान की बाली, 01 दो लर का नथिया, 02 जोड़ी कान का टप्स, 01 पीस नाक की कील, सफेद धातु की 17 पायल, 24 बिछिया, 11 रिगं, 05 सिक्का बरामद हुआ तथा अभियुक्त राजेश उर्फ बेचू जायसवाल उपरोक्त के पास से 605510/- रुपये नगद बरामद हुआ व अभियुक्त बंटी राजभर उपरोक्त के पास से 50,000/- रुपये नगद बरामद हुआ । उक्त घटना में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बताते चलें कि 30 नवंबर को उमाशंकर मद्देशिया निवासी तिवारीपुर थाना बरहज के यहाँ चोरी हुई थी। वहीँ परसिया देवार निवासी प्रभात पाण्डेय के यहाँ 11 नवंबर और 7 नवंबर को सूर्यभान चौहान निवासी नवापार थाना बरहज के यहाँ चोरी हुई थी। चोरी की यह घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी थी।

बरहज थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य, दरोगा रामलक्ष्मण सिंह, दरोगा सुमितकान्त, हे0का0 पवन मद्देशिया,का0 दीपक यादव, उ0नि0 दीपक कुमार स्वाट टीम जनपद देवरिया,उ0नि0 विनय सिंह स्वाट टीम, सर्विलांस टीम सहित कुल 19 पुलिसकर्मियों ने उक्त तीन चोरी की बड़ी घटनाओं का पर्दाफाश किया। 80 लाख नकद और चालीस लाख के सोने -चांदी के जेवरात बरामद कर पुलिस ने एक इतिहास रचा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!