उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

खण्ड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ल ने सोनपिपरी खुर्द गांव का किया दौरा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज

बृजमनगंज वीडियो कृष्णाकांत शुक्ला बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत सोनपिपरी खुर्द का दौरा किया उन्होंने वहां एक विवादित चकबंध के मामले में ग्रामीणों से पूछ ताच की। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि इस चकबंध के निर्माण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लेखपाल द्वारा मौके पर निशान देही करने के बावजूद आसपास के खेत मालिकों ने काम में बाधा डाली और निर्माण कार्य नहीं होने दिया । ग्रामीणों की बात सुनने के बाद खंड विकास अधिकारी श्री शुक्ल ने समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों को आगामी तहसील दिवस में आने को कहा जहां लेखपाल को निशानदेही की कर समस्या का हल निकालने और चकबंद निर्माण शुरू करने का आदेश दिया जाएगा। इस दौरान पंचायत सहायक विकास अधिकारी गुलाब पाठक, एपीओ अवनीश कुमार शुक्ला सहित ग्राम प्रधान और सचिव एवं संबंधित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!