उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पैर फिसलने से पानी में डूब कर अधेड़ की मौत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

धानी में क्षेत्र राप्ती नदी किनारे शुक्रवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। ग्राम सभा कोइलाडाढ़ निवासी विश्राम पासवान उम्र 57 वर्ष रोज की तरह भैंस चराने नदी किनारे गए थे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई की गई तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

उपस्थित जनों के अनुसार हादसा दोपहर लगभग तीन बजे हुआ। हमेशा की तरह पशुओं चराने गए विश्राम पासवान पानी में गिर पड़े और डूबने से उनकी मौत हो गई। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार में हाहाकार मचा हुआ है और गांव में शोक व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!