उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

लंबित विवेचनाओं की एसपी ने की समीक्षा, दिया निर्देश।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने पुलिस कार्यालय स्थित अर्दली रूम में थाना निचलौल ,कोठीभार, ठूथी बारी और चौक थाने के विवेचकों की बैठक लेकर 6 माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की ।बैठक में एस पी ने हर लंबित प्रकरण की वर्तमान स्थिति ,विवेचना में प्रगति ,विलंब के कारण और आवश्यक कार्यवाही की बिंदुवार जानकारी मांगी ।उन्होंने सभी विवेचकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों का शीघ्र ,गुणवत्तापूर्ण और विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि साक्ष्य के रूप में वैज्ञानिक संकलन, गवाहों की बयान समय से दर्ज करने और चार्ज शीट को तथ्यपरक एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए समयबद्ध व प्रभावशाली योजना अत्यंत आवश्यक है ।किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।महाराजगंज पुलिस पीड़ितों को त्वरित न्याय और अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!