उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी जानी जनता की सुनी समस्या ।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतों की सुनी । संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष लगभग 45 मामले आए जिसमें उनके द्वारा मौके पर सात प्रकरणों को निस्तारित कर दिया गया अवशेष जन शिकायतों की संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए त्वरित कार्यवाही करने करते हुए समुचित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की तहसील दिवस के प्रकरण का अपने पर्यवेक्षण में गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुरक्षित की जाए। अधिकारी शिकायत की सुनिश्चित व्यवस्था को पारदर्शी बनाएं और शिकायतों के निस्तारण की निगरानी स्वयं करें। इस संदर्भ में उन्होंने आख्या के साथ इस बात स्पॉट मेमो भी लगाने का निर्देश दिया ।जिलाधिकारी के निर्देश पर समाधान दिवस के दौरान हेल्प डेस्क, स्वास्थ्य शिविर , आयुष्मान डेस्क , आयुष यू डी आई डी शिविर का आयोजन किया गया। इस समाधान दिवस में
मैं आने वाले फरियादियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था भी की गई थी। इसके अतिरिक्त फरियादियों की यूडी आईडी हेतु पंजीकरण भी किया गया ।समाधान दिवस में आयोजित हेल्प डेस्क के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का पंजीकरण भी कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा। सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, तहसीलदार पंकज शाही, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत आलोक कुमार ,जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!