उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

वितरण में घोर अनियमितता, सचिव के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई हुई शुरू।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।

महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बी० पैक्स लिमिटेड पकरड़िहा में उर्वरक वितरण में अनियमितता को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। किसानों की लगातार शिकायतों और हालिया हंगामा के बाद विभाग ने सचिन को नोटिस जारी किया, पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर निलंबन का आदेश दिया।
जानकारी के अनुसार संतराम, गणेश, संतराज, विजय कुमार, सुनील कुमार आदि किसानों का आरोप था कि उर्वरक लेने के लिए उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है फिर भी उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध नहीं कराया जाता, कई बार किसानों को यह कह कर लौटाया भी जाता था की खाद समाप्त हो गया है,जबकि अंदर खाने में वितरण मनमर्जी से किया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!