उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

प्रधानाचार्य स्व. संतू प्रसाद यादव की आठवीं पुण्यतिथि पर मेधावियो को मिला सम्मान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

स्थानीय पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बरगाहपुर में सोमवार को पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय संतू प्रसाद यादव की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सामुदायिक सहभागिता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके शिक्षा योगदान को याद करते हुए वार्षिक प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनरायन यादव ने समस्त शिक्षकों ,अभिभावकों, छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए स्व संतू प्रसाद यादव के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया कि उन्होंने विद्यालय की नींव खड़ा करने के लिए क्या-क्या नहीं किया था विद्यालय आज जहां दिखाई दे रहा है वह श्री यादव के संघर्षों और परिश्रम का फल है । सभी शिक्षकों ने मिलकर आज विद्यालय को बुलंदियों पर पहुंचाया है, आज क्षेत्र ,जिले ही नहीं मंडल एवं प्रदेश में इसका परचम लहरा रहा है। सैकड़ो बच्चे इस शिक्षण संस्थान से निकल कर देश सेवा में अपनी योगदान दे रहे हैं । इतना कहते हुए श्री यादव अपने पुराने दिनों को याद कर भाऊक हो गए। नव युवक शिक्षकों से कहा कि इस जलती हुई चिराग को बुझने मत देना चाहे कितनी भी आंधी आए।

कार्यक्रम में सभी ग्रुप के टॉप टेन छात्रों को सम्मानित किया गया, जबकि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र, छात्राओं को साइकिल से पुरस्कृत किया गया।जिससे छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ा और वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभा को प्रोत्साहन देना और स्व. संतू प्रसाद यादव की शिक्षा-सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना रहा।

मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा प्रबंधक विनीता सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य-निर्धारण का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

विशिष्ट अतिथियों में राम ललित मौर्य, बसंत प्रसाद, नागेंद्र चौरसिया, बृजनंदन मौर्य, देव नारायण अग्रहरी और अनिल विश्वकर्मा शामिल रहे, जिन्होंने मेधावी छात्रों की सराहना की।

कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ शिक्षक राकेश चौबे जी ने किया।

इस दौरान वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक बुद्धिराम यादव, कैलाश यादव, राजीव पाठक, रामनाथ यादव, किरन मिश्रा, अन्नू वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, एमपी यादव, पीके गौंड, शैलेश यादव, अमित कुमार, विशाल वर्मा, आकाश मौर्य, प्रदीप कुमार, अभय मिश्रा, उस्मान अली, रमेश यादव और कार्यक्रम के आयोजक मुख्य रूप से गणेश यादव एवं नियंत्रक राकेश यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

शिक्षकों एवं अतिथियों ने स्व. संतू प्रसाद यादव के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा को जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को शिक्षा के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!