उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया, जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज सोमवार को जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का आकस्मिक निश्चित निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक तथा पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा ।अधिकारी गण ने सभी बैरकों और बंदियो की गहन जांच की। जिसमें किसी भी प्रकार की आपत्ति जनक वस्तु बरामद नहीं हुई । जेल अधीक्षक ने बताया कि नियमित जांच और चेकिंग की जाती है, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाते हैं। निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि कारागार में लगातार नियमित निरीक्षण किया जाए तथा शातिर बंदियों पर विशेष निगरानी रखी जाए साथ ही बंदियों की गतिविधियों से संबंधित जानकारी जिला प्रशासन दिए जाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!