महाराजगंज
बड़े ही धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती

स्वाभिमान जागरण, संवाददाता
महराजगंज सिसवा नगर पालिका के चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाया गया।संस्कृत साहित्य का सूत्रपात महर्षि वाल्मीकि के द्वारा किया गया। जिस महान ग्रंथ की रचना से लोग अपने जीवन शैली को सुदृढ़ करने का प्रयास करते हैं उस महान ग्रंथ रामायण के रचइता कवि वाल्मीकि हैं। उनका प्रारंभिक जीवन संघर्षों से पूर्ण रहा माता सरस्वती की कृपा ने उनके जीवन को आने वाले पीढ़ियों के लिए आदर्श के रूप में प्रस्तुत कर दिया। जयंती के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र मणि त्रिपाठी ने उनके जीवन के बारे में बच्चों बताया व उनके बताए गए मार्गदर्शन पर चलने की प्रेरणा दी। इस दौरान राकेश त्रिपाठी,धर्मेंद्र त्रिपाठी,आलोक सिंह सहित अध्यापक मौजूद रहें।



