फतेहपुर

तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, तीन गंभीर घायल

खखरेरू / फतेहपुर थाना क्षेत्र के दरिया मऊ पुलिया के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भदौहा गांव निवासी रमेश कुमार पुत्र जब्बार (उम्र लगभग 40 वर्ष) अपनी पत्नी फूलन देवी एवं पुत्र अंशु के साथ रविवार को अपने साढ़ू के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सोमवार शाम करीब 5 बजे वह गुरसंडी से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान धाता की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक से दरिया मऊ पुलिया के पास आमने-सामने टक्कर हो गई।

दुर्घटना में रमेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी फूलन देवी एवं पुत्र अंशु गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मौके पर एक बाइक सवार की मौत हो गई है गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को मंझनपुर इलाज के लिए भेज दिया दिया गया है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!