उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
57 लाख की लागत से ठाकुरद्वारा पोखरी के सुंदरीकरण हेतु हुआ भूमि पूजन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज
आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विकास की गति तेज हो रही है। वार्ड नंबर 9 ठाकुरद्वारा पोखरी के सुंदरीकरण के लिए 57 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल का निर्माण, ओपन जिम और फंडामेंटल लाइट लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने भूमि पूजन कर इसका शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सभासद झीनक विश्वकर्मा, प्रद्युम्न सिंह सभासद मनोज जायसवाल, अनिल मणि त्रिपाठी, मुन्नू दुबे, मोनू शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे। यह परियोजना क्षेत्र के विकास और लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है ¹।



