बृजमनगंज के फुलमनहां में बौद्ध जागरण में बुधवार को संत रविदास पर प्रवचन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज, महराजगंज।
बृजमनगंज क्षेत्र के ग्रामसभा फुलमनहां स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित पांच दिवसीय बौद्ध धम्म जागरण के दूसरे दिन संत रविदास के जीवन और उनके विचारों पर विशेष प्रवचन दिया गया। मुख्य वक्ता आर. एल. बौद्ध ने संत रविदास के सामाजिक, नैतिक और मानवीय मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें सामाजिक समानता, मानवता और करुणा का महान संदेशवाहक बताया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बसपा पार्टी के विधानसभा फरेंदा के युवा नेता महेंद्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल, अनिल जायसवाल, बीरू जायसवाल, अमित जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अपने प्रवचन में आर. एल. बौद्ध ने कहा कि संत रविदास ने जाति-भेद, ऊँच-नीच और सामाजिक कुरीतियों का पुरजोर विरोध किया तथा समतामूलक समाज की स्थापना का संदेश दिया। उनके वचन और दोहे आज भी समाज को सही दिशा दिखाने वाले और प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे मनोयोग से प्रवचन सुना। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर उनके साथ बसपा विधानसभा फरेंदा के विधानसभा प्रभारी डॉ राहुल कुमार, श्याम सुंदर राव, संजय गौतम, बृजेश गौतम, वीरेंद्र भारती, कमलेश भारती, अशोक कुमार पटवा, अमित पासवान, बबलू चौरसिया, दिलीप कुमार बौद्ध, रामू गौतम और जनकल्याण समिति के अध्यक्ष जोगमन भारती सहित समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।



