खेती के हुनर सीखेंगी महिला कृषक, डीएम ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।
महाराजगंज महिला कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाधिकारी एवं सदर विधायक द्वारा सब मिशन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन योजना के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।यह प्रशिक्षण प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कृषि एग्रीकल्चरल योजना (एंटरप्रेन्योर ) के ए ई योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है ।प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 से 21 दिसंबर 2025 तक आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में आयोजित होगा ।इसमें जनपद से चयनित महिला कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीक ,उन्नत खेती के तरीके फसल प्रबंधन, मूल्य प्रबंधन ,विपणन तथा कृषि आधारित उद्यमिता की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण विश्वविद्यालय की अनुभवी कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा ।जिससे प्रतिभागी आधुनिक ज्ञान प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह की प्रशिक्षण से महिलाएं कृषि को केवल आजीविका ही नहीं बल्कि लाभकारी व्यवसाय के रूप में अपनाने में सक्षम होंगी। सदर विधायक ने भी महिला सशक्तिकरण को समय की आवश्यकता बताते हुए सरकार की योजनाओं का अधिक अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा की महिलाओं को प्रशिक्षण प्राप्त हो जाने के बाद, अनेक प्रकार की सरकारी सहायताएं प्रदान किए जाएंगे ताकि उनका विकास हो सके।



