अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, यसडीओ के छापेमारी में 10 बोटा शीसम बरामद।

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनापुर का मामला।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में बुधवार को वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से संग्रहित की गई शीशम की लकड़ी बरामद की। इस दौरान मौके से कुल 10 बोटा शीशम की लकड़ी जब्त की गई। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह छापेमारी उप प्रभागीय वन अधिकारी (एसडीओ) लक्ष्मीपुर के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान मोहनापुर गांव से शीशम की लकड़ी बरामद हुई, जिसे विनय यादव द्वारा अवैध रूप से रखा गया था। वनकर्मियों ने लकड़ी को अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एसडीओ लक्ष्मीपुर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बरामद शीशम की लकड़ी अवैध रूप से काटकर रखी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से वृक्षों की कटाई और लकड़ी के भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!