उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अधिकांश स्ट्रीट लाइट खराब ठीक कराने की हो रही मांग। जल्दी ही ठीक होंगी लाइटें -नगर अध्यक्ष

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

नगर पंचायत बृजमनगंज  से विभिन्न मार्ग गुजरते हैं। जिन पर रातभर वाहनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद इन मुख्य मार्गों पर काफी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। जिस कारण इन मार्गों के काफी एरिया में रात के समय अंधेरा पसरा रहा है। ऐसे में यहां से होकर जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कस्बे के गल्ली-मोहल्लों में भी जगह-जगह लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। यह हाल तब है जबकि प्रत्येक बजट सत्र में कस्बे की प्रकाश व्यवस्था के लिए बजट जरुरी रखा जाता है। खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने और जिन स्थानों पर लाइटें नहीं हैं। वहां पर लाइटें लगवाने की स्थानीय लोग मांग कर चुक हैं। उसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि कई स्थानों पर लाइटों का अभाव है। साथ ही काफी जगह लाइटें खराब हैं। जिसको लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में राहगीरों को परेशानी होती हैं रात के समय कई जगहों लाइटें खराब होने की वजह से अंधेरा पसरा रहता है। कुछ लाइटें तो पिछले काफी समय से शोपीस बनकर लटकी हुई हैं। लाइटों को ठीक कराने की तरफ नगर पंचायत को विशेष ध्यान देना चाहिए।

 

नगर अध्यक्ष ने कहा कि कस्बे में 90 प्रतिशत लाइटें ठीक हैं। इसके अलावा जो भी लाइटें खराब हो जाती हैं, उन्हें तुरंत बदलवा दिया जाता है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!