उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नगर पंचायत में बंदरों को पकड़ने का छेड़ा गया अभियान।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

नगर पंचायत बृजमनगंज बंदरों के आतंक से परेशान लोगो की शिकायत पर बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अभी तक 35 बंदरों को पकड़ कर जंगलों में छोड़ा जा चुका है। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल का दावा है कि आने वाले दिनों में नगर में आतंक का पर्याय बने सभी बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इससे नागरिकों को बंदर से होने वाली परेशानी से निजात मिल जाएगी।

नगर क्षेत्र में बंदरों के आंतक से परेशान नगरवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की थी। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल ने इस संबंध में बंदर पकड़ने वालों की टीम को बुला करके बंदरों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया इस कार्य के लिए उन्होंने कालसी वन प्रभाग की तिमली वन रेंज से सहयोग भी मांगा था। नगर पंचायत के आसपास के स्थानों पर बंदरों को पकड़ने के लिए पिजरे लगाए थे। इनसे प्रतिदिन बंदर पकड़े जा रहे हैं। अध्यक्ष ने बताया अभी तक कुल 35 बंदरों को पकड़ा गया है, जिन्हें सुरक्षित तरीके से जंगलों में छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों की परेशानी बढ़ा रहे बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे क्षेत्र को बंदरों के आतंक से निजात मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!