LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

सलेमपुर -लार पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को लगी गोली

तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया। सलेमपुर व लार पुलिस द्वारा थाना सेलमपुर क्षेत्रान्तर्गत सोहनाग -बरठा मुख्य मार्ग पर ग्राम धनौती राय के पास संदिग्ध व्यक्तियों एव वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन टाटा मैजिक UP55T4297 जिसपर 03 राशि गोवंशीय पशु (01 राशि गाय, 01 राशि बछिया,01 राशि बछडा) को रोका गया तो अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे। जिसमें पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त भोलू यादव उम्र 26 वर्ष पुत्र रामायन यादव सा0 लक्ष्मीपुर थाना सुरौली जनपद देवरिया को दाहिने पैर में गोली लगी तथा अन्य अभियुक्तगण 1. राज यादव उम्र 20 वर्ष पुत्र नारायण यादव सा0 मनिहारी थाना सलेमपुर जनपद देवरिया 2.नागेन्द्र कुमार उम्र 29 वर्ष पुत्र केदार सा0 देवबारी थाना बरहज जनपद देवरिया को मौके से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त भोलू यादव के पास से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा तमंचे के नाल से 01 अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ उक्त घायल अभियुक्त भोलू यादव को समुचित इलाज हेतु अस्पताल रवाना किया गया तथा उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 388/2025 धारा-3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 109(1) बीएनएस व धारा-3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

पुलिस मुठभेड़ में थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी थाना सलेमपुर, प्र0नि0 संतोष कुमार सिंह थाना लार, उ0नि0 दीपक पटेल थाना सलेमपुर,उ0नि0  धर्मेन्द्र मिश्र थाना सलेमपुर सहित कुल 13 पुलिसकर्मी सम्मलित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!