ठंड से बचाव को लेकर जिलाधिकारी का रात्रिकालीन निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज शीतलहर के दृष्टिगत आमजन को ठंड से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नगर पालिका महाराजगंज क्षेत्र में बीती रात रैन बसेरे काऔचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जलाये जा रहे आलाओ का विस्तृत निरीक्षण किया और विभिन्न प्वाइंटों पर अलाव जलाने का निर्देश दिया।इसके पश्चात जिलाधिकारी ने चिऊरहा स्थित रहने बसेरे का निरीक्षण किया ,जहां तीन यात्री ठहरे मिले ।उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं का जानकारी लिया और उनसे बात कर संतोष व्यक्त किया ,जांच के दौरानअलाव , पेयजल, कंबल एवं अन्य आवश्यक सामग्री का ध्यान से परीक्षण किया। जबकि सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया ।उन्होंने साफ सफाई और मूलभूत सुविधाओं को निरंतर सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा ठंड से बचाव जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने चिवरहा कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गोवंश के लिए चारा ,भूसा एवं दाने का व्यवस्था पर ध्यान दिया। अधिकारियों ने कहा कि समय समय पर सभी निरीक्षण जरूरी होता है ताकि सभी व्यवस्थाएं ठीक ढंग से चले।



