फतेहपुर

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, खनन करती जेसीबी सीज

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, खनन करती जेसीबी सीज

खखरेरू / फतेहपुर क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गेरिया चौकी के सुखनापुर गांव में अवैध खनन कर रही एक जेसीबी मशीन को पुलिस ने मौके पर पकड़कर सीज कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखनापुर गांव में बीते तीन दिनों से जेसीबी मशीन द्वारा बिना किसी वैध खनन अनुमति के मिट्टी का खनन किया जा रहा था। खनन की गई मिट्टी को पास स्थित एक ईंट भट्ठे को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। इस अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर खखरेरू थाना की आलमपुर गेरिया चौकी प्रभारी दिव्यांश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और खनन कार्य को तत्काल रुकवाते हुए जेसीबी मशीन को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में जेसीबी चालक अमन सिंह, निवासी मोहनापुर ने बताया कि जेसीबी मशीन (संख्या यूपी 71 बीटी 8893) गांव निवासी करन सिंह के नाम से पंजीकृत है। चालक ने स्वीकार किया कि बिना किसी खनन पट्टा या वैधानिक अनुमति के मिट्टी का खनन किया जा रहा था।

जेसीबी मशीन को सीज किए जाने के बाद क्षेत्र के अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया। वहीं प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने तेज-तर्रार चौकी प्रभारी दिव्यांश पांडेय की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार सख्ती बरती जाए तो क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

इस संबंध में विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि अवैध खनन कर रही जेसीबी को सींज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!