उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

विकसित राष्ट्र का निर्माण किसान की उन्नति से ही सम्भव – राकेश जायसवाल।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज, महाराजगंज।

जनपद महाराजगंज के बृजमनगंज ब्लॉक परिसर में  किसान प्रशिक्षण मेले का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक अधिकारियों द्वारा किसानों को उन्नत खेती के बारे में बताया गया। उन्होंने किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों, जैविक खेती, और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि राकेश जयसवाल ने कहा कि किसान की उन्नति से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे उन्नत खेती के तरीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाएं और देश के विकास में योगदान दें।
इस अवसर पर राकेश जयसवाल ने किसानों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने किसानों की उन्नति के लिए काम करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में एडीओ पंचायत गुलाब पाठक, श्रीकांत शुक्ला,सुधीर श्रीवास्तव,ईफको रोहित सिंह तोमर, सभासद झीनक विश्वकर्मा, सभासद जितेंद्र कुमार,अनिल मणि त्रिपाठी, सिद्धेश्वर चौरसिया बृजमनगंज ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी, और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!