उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
बृजमनगंज की शबिबा को मिला बेस्ट प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट का अवॉर्ड।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज
नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर नौ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की शबिबा को बेस्ट प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट का अवॉर्ड मिलने पर स्वजन सहित क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया। गोरखपुर के एक होटल में आयोजित प्रतियोगिता में सबसे कम समय में सबसे बेहतर मेकअप के लिए शबिबा को इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट अतुल चौहान द्वारा बेस्ट प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट का अवॉर्ड दिया गया। शबिबा ने बताया कि विभिन्न जनपदों के प्रतिभागियों में उन्हें इस अवॉर्ड के लिए चुना गया। ये अवॉर्ड क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है।
शबिबा को अवॉर्ड मिलने से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने बधाई दिया।



