फतेहपुर

खखरेरू में भाजपा नेता आलोक द्विवेदी का भव्य स्वागत

खागा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्य व भारतीय सलाहकार रेलवे बोर्ड आलोक द्विवेदी का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम राजा सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इसके पश्चात क्षेत्र की बैरी ग्राम पंचायत में अनिकेत प्रताप सिंह ने अपने आवास पर आधा सैकड़ा से अधिक समर्थकों के साथ आलोक द्विवेदी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आलोक द्विवेदी ने अनिकेत प्रताप सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा गांव के लोगों से सीधे संवाद किया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आलोक द्विवेदी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास योजनाओं और रेलवे से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
कार्यक्रम के उपरांत आलोक द्विवेदी खागा रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं व स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस मौके पर राजा सिंह, अनिकेत प्रताप सिंह, जीतू शुक्ला, मो. यकीन, मान सिंह प्रधान, कुलदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!