फतेहपुर

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खखरेरू / फतेहपुर  थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात घर में सो रही महिला के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, वह रात में भोजन करने के बाद अपने घर में सो रही थी। रात लगभग 1 बजे, उसका पड़ोसी मो. कलीम पुत्र नशीम कुरैशी घर में जबरन घुस आया और चारपाई पर आकर उसके साथ जबरन छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म का भी प्रयास किया।

पीड़िता के अनुसार जब उसने शोर मचाया और चीख-पुकार शुरू की तो आरोपी ने उसका मुंह दबाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोगों के जागने की आशंका पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता ने स्थानीय थाने पहुंचकर आरोपी युवक के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच की गई है तथा विधिक प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!